नई दिल्ली। भारत के सीनियर पुरुष निशानेबाज संजीव राजपूत ने यहां डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में अंतर्राष्ट्रीय ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर राइफल 3पी टी1 में जीत हासिल की है। ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके संजीव ने 19 निशानेबाजों में 1181 का स्कोर कर पहला स्थान हासिल किया।
वह दूसरे स्थान पर काबिज ऐश्वर्य प्रताप सिंह से दो अंक आगे हैं, जो संभवत: टोक्यों में उनके जोड़ीदार हो सकते हैं। पंजाब के युवा अभय सिंह शेखोन भी शानदार फॉर्म में दिखे। उन्होंने जूनियर और सीनियर पुरुष स्कीट टी-1 में जीत हासिल की।
महिला स्कीट में, गनीमत शेखोन ने 13 खिलाड़ियों में पहला स्थान हासिल किया। वहीं जूनियर टी-1 में रैज ढिल्लन ने जीत हासिल की। पुरुष स्कीट में गुरजोत सिंह ने क्वालीफिकेशन राउंड में 121 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं अभय शेखोन 120 के कुल स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे।