Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सीएसके के लिए नंबर-3 पर खेलें संजू सैमसन: सुरेश रैना

Maharashtra, Apr 10 (ANI): Suresh Raina of Chennai Super Kings plays a shot during match 2 of the Vivo Indian Premier League 2021 between Chennai Super Kings and the Delhi Capitals at the Wankhede Stadium in Mumbai on Saturday. (ANI Photo/IPL Twitter)

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के दिग्गज खिलाड़ी रहे सुरेश रैना ने कहा है कि संजू सैमसन को टीम के लिए तीन नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। तीन नंबर पर खेलते हुए वह टीम के बल्लेबाजी क्रम को संतुलन देंगे। 

सुरेश रैना ने कहा कि सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे को पारी की शुरुआत करनी चाहिए। सैमसन को बैटिंग यूनिट को संभालने और टॉप ऑर्डर को मिडिल ऑर्डर से जोड़ने के लिए नंबर 3 पर रखना चाहिए।

जियो हॉटस्टार पर रैना ने कहा वह इतने सालों तक राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रहे। मुझे लगता है कि यहां उनका रोल साफ होगा। गायकवाड़ और म्हात्रे पारी की शुरुआत करें और संजू नंबर तीन पर खेलें तो अच्छा होगा, क्योंकि तब डेवाल्ड ब्रेविस नंबर चार पर आएंगे, शिवम दुबे नंबर पांच पर आएंगे, और उसके बाद एमएस धोनी आएंगे। मुझे लगता है कि वह सिर्फ आखिरी दो या तीन ओवर ही खेलेंगे। रैना ने बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन का समर्थन किया। 

Also Read : कोलकाता में पीएम मोदी की रैली से पहले टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प

उन्होंने कहा संजू एक कीपर के तौर पर वहां रहेंगे। हमने देखा कि जब वह विश्व कप में खेले तो उन्होंने कैसा माहौल बनाया। उन्होंने वहां सभी का स्वागत किया। 

रैना सीएसके के लिए तीन नंबर पर ही बल्लेबाजी करते थे और टीम की बल्लेबाजी का मुख्य स्तंभ थे। उनके बाद टीम को उनके जैसे बल्लेबाज की इस क्रम पर तलाश है। 

सैमसन को आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन की जगह राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किया था। सैमसन के पास आईपीएल का लंबा अनुभव है। वह 177 आईपीएल मैचों में 30.95 की औसत से 4704 रन बना चुके हैं। इस दौरान 3 शतक और 26 अर्धशतक उनके बल्ले से निकले हैं। 

संजू सैमसन का टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन रहा था, और उनकी बल्लेबाजी भारत के चैंपियन बनने का मुख्य कारण रही। वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल जैसे मुकाबले में नाबाद 97, सेमीफाइनल में 89, और फाइनल में 89 रन की सैमसन की पारी ने भारत को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। कुल 5 मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। 

विश्व कप में संजू की बल्लेबाजी देखने के बाद फैंस खासकर सीएसके फैंस की उनसे उम्मीद बढ़ गई है। 

Pic Credit : ANI

Exit mobile version