अहमदाबादI महाराष्ट्र के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने सोमवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय क्रिकेट मैच के दौरान एक ओवर में सात छक्के जड़कर लिस्ट ए में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया। इस ओवर में कुल 43 रन बने। इससे पहले 2018 में फोर्ड ट्रॉफी में नार्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स की तरफ से ब्रेट हैम्पटन और जो कार्टर ने सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के विलेम लुडिक के ओवर में इतने रन बनाए थे।
रुतुराज ने विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के खिलाफ पारी के 49वें ओवर में यह कारनामा दिखाया। गेंदबाज शिवा सिंह थे जिन्होंने इस ओवर में एक नोबॉल भी की जिससे यह सात गेंद का ओवर हो गया। कुल मिलाकर एक ओवर में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के ली जर्मोन के नाम पर है, जिन्होंने वेलिंगटन में शेल ट्रॉफी के एक मैच में आठ छक्के लगाए थे।
एक ओवर में सात छक्के
और पढ़ें
-
राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
जयपुर। यहां के सवाई मानसिंह स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए ईपीएल 2024 के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)...
-
घर का सोना नीलाम
छुड़ा पाने में नाकामी के कारण बड़ी संख्या में लोगों का कर्ज के लिए गिरवी रखा गया सोना अगर नीलाम...
-
केजरीवाल पर नेता चुनने का दबाव
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को दिल्ली का राज चलाने के लिए नया...
-
अखिलेश व आजम का विवाद कितना सही
समाजवादी पार्टी में नए और पुराने नेताओं की बहस लगभग समाप्त हो गई है। पुराने नेताओं में अब सिर्फ आजम...