सिडनी। स्टीव स्मिथ ने तीन महीने बाद पहली बार नेट्स में कदम रखा है। आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी दी। स्मिथ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, तीन महीनों में पहली बार नेट्स में।
अच्छी खबर.. मुझे याद है कि बल्ला कैसे पकड़ते हैं। कोरोनावायरस के कारण मार्च के मध्य से क्रिकेट बंद है। अगर हालात सामान्य होते तो स्मिथ इस समय आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे होते।
आस्ट्रेलिया में इसी साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर के बीच टी-20 विश्व कप खेला जाना है लेकिन कोविड-19 के कारण इस पर भी काले बादल मंडरा रहे हैं। वहीं साल के अंत में आस्ट्रेलिया को भारत की मेजबानी करनी है जहां दोनों टीमें चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगी।
तीन महीने बाद नेट्स पर लौटे स्टीव स्मिथ
और पढ़ें
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...