ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच खेली जानी वाली रोज बाउल सीरीज में अब टी-20 मैचों को भी शामिल कर लिया गया है। इस सीरीज में पहले एकदिवसीय मैच खेले जाते थे।
न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा, जिसमें तीन टी-20 मैच खेले जाएंगे और जिसकी शुरुआत रविवार को नॉर्थ सिडनी ओवल में होगी, यह रोज बाउल का पहला टी-20 संस्करण होगा। मार्च 2027 में, जब ये दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया में ही तीन वनडे मैचों के लिए फिर से आमने-सामने होंगी, तब उन्हें इस ट्रॉफी के लिए एक बार फिर मुकाबला करने का मौका मिलेगा। 1985 से ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की महिला टीमों के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज के विजेता को दिया जाता रहा है
ऐसी रोज बाउल सीरीज, जिसमें दोनों सफेद गेंद प्रारूप (एकदिवसीय और टी-20) के मैच शामिल हों, उसमें ट्रॉफी उस टीम को मिलेगी जो कुल मिलाकर सबसे अधिक मैच जीतेगी। अगर सीरीज ड्रॉ हो जाती है, तो ट्रॉफी मौजूदा विजेता के पास ही रहेगी।
Also Read : 78 वर्ष की हुईं हेमा मालिनी
न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की चीफ क्रिकेट ऑपरेशंस ऑफिसर और पूर्व न्यूज़ीलैंड खिलाड़ी, कैथरीन कैंपबेल ने कहा, “रोज बाउल एक प्रतिष्ठित ट्रॉफी है, जिसका मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों के लिए बहुत महत्व है। हमें हमेशा से ही इस सीरीज़ में खेलने पर बहुत गर्व रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल टी-20 क्रिकेट बहुत अधिक खेला जा रहा है, ऐसे में रोज बाउल को प्रासंगिक बनाए रखने और ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंधों को और मज़बूत करने का यह एक बेहतरीन मौक़ा है।
न्यूज़ीलैंड की कप्तान मेली केर, रोज बाउल के लिए प्रतिस्पर्धा करने को लेकर बेहद उत्साहित है। केर ने कहा हम सभी जानते हैं कि रोज बाउल किस बात का प्रतीक है और ‘व्हाइट फ़र्न्स’ (न्यूज़ीलैंड महिला टीम) के इतिहास में इसका कितना महत्व है। उन्होंने कहा कि सालों से कई महान खिलाड़ियों और टीमों ने इसके लिए संघर्ष किया है, और हम भी इस इतिहास का हिस्सा बनने और इसे जीतने का मौका पाकर बहुत खुश होंगे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में न्यूजीलैंड से रोज बाउल वापस छीनने के बाद से, ऑस्ट्रेलिया लगातार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाए हुए है। उस 3-0 की जीत के बाद से, ऑस्ट्रेलिया ने 18 सीरीज जीती हैं, जबकि 2008-09 में एक सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी। कुल मिलाकर, रोज बाउल के लिए खेली गई 31 वनडे सीरीज में से ऑस्ट्रेलिया ने 26 जीती हैं, न्यूज़ीलैंड ने तीन जीती हैं, और तीन सीरीज ड्रॉ रही हैं। नॉर्थ सिडनी में आगामी रोज बाउल सीरीज के तीनों टी-20 मैच 18, 20 और 22 अक्टूबर को खेले जाएंगे।
Pic Credit : UNI
