खेल समाचार

T20 World Cup : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा, भारत में संसाधनों की कमी रहने पर यहां T20 World Cup नहीं कराना चाहिए

ByNI Sports Desk,
Share
T20 World Cup : ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने कहा, भारत में संसाधनों की कमी रहने पर यहां T20 World Cup नहीं कराना चाहिए
नई दिल्ली | ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस (Pat Cummins) का कहना है कि भारत में T20 World Cup का आयोजन तभी कराया जाना चाहिए जब देश Corona से लड़ने में संसाधनों की कमी से नहीं जूझ रहा हो। कमिंस ने द एज से कहा, इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। अभी इसमें छह महीने बाकी हैं। क्रिकेट प्रशासन को भारत सरकार के साथ काम कर भारत के लोगों के लिए क्या बेहतर है, इस बारे में सोचना चाहिए और इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पैट कमिंस (Pat Cummins) IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल रहे थे लेकिन Corona के कारण यह टूर्नामेंट बीच में ही स्थगित होने के बाद वह हाल ही में भारत से लौटे हैं। पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा, अगर देश संसाधनों की कमी से जूझ रहा है या यहां रहना सुरक्षित नहीं है तो मुझे नहीं लगता कि यहां खेलना सही रहेगा। यह पहला सवाल है जिसका उत्तर जानने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि T20 World Cup का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होना है। लेकिन Corona के बढ़ते मामलों को देखते हुए इस चर्चा ने जोर पकड़ लिया है कि टूर्नामेंट को देश से बाहर आयोजित किया जा सकता है। इसे भी पढ़ें :-Rajasthan : शव को हाथ लगाना लोगों को पड़ा महंगा! 21 की मौत, गांव में फैली दहशत
Published

और पढ़ें