बेंगलुरु। भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे का मानना है कि टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतना टीम का लक्ष्य है और इसके समक्ष आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए टीम मानसिक रूप से तैयार है।
कोरोनावायरस के कारण टोक्यो ओलंपिक को एक साल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब इसका आयोजन 2021 में होगा। भारतीय टीम इस समय बेंगलुरू के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के स्थित केंद्र में तैयारी कर रही है और अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं।
सलीमा ने कहा, अगले एक साल में हमारे खेल में सुधार की बहुत संभावना है। लॉकडाउन के दौरान अपनी फिटनेस पर ध्यान देने से फिर से अभ्यास के लिए तैयार रहेंगे। उन्होंने कहा, हम कड़ी मेहनत करने और ओलंपिक खेलों की तैयारियों में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिये मानसिक तौर पर तैयार हैं।
2017 में बेलारुस के खिलाफ भारत के लिए पदार्पण करने वाली सलीमा अब भारतीय टीम की नियमित सदस्य हैं। 19 साल की सलीमा ने कहा, "2017 में जब मैं सीनियर टीम के लिए खेली थी तो मेरे अंदर आत्मविश्वास की कमी थी। मैं डरी हुई थी और इसका असर मेरे खेल पर भी देखने को मिला था। मेरे लिए यह एक यागदार पदार्पण नहीं था।
ओलंपिक के लिए टीम मानसिक रूप से तैयार : सलीमा टेटे
और पढ़ें
-
बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या
रुद्रपुर। उत्तराखंड में नानकमत्ता साहिब में कार सेवा डेरा का संचालन करने वाले बाबा तरसेम सिंह (Baba Tarsem Singh) की...
-
1000 अंकों की तेजी से सेंसेक्स 74 हजार के पार
नई दिल्ली। गुरुवार को सेंसेक्स (Sensex) 1000 अंक से अधिक उछल कर 74 हजार अंक को पार कर गया। सेंसेक्स...
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...