Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

‘द ओवल’ टेस्ट : जायसवाल का अर्धशतक

Leeds [England], Jun 20 (ANI): India's Yashasvi Jaiswal celebrates his century during the 1st test match against England, at Headingley Cricket Ground in Leeds on Friday. (@BCCI X/ANI Photo)

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे टेस्ट का दूसरा दिन समाप्त हो गया। खेल की समाप्ति के समय भारतीय टीम ने दो विकेट के नुकसान पर 75 रन बनाकर अपनी लीड 52 रन की कर ली थी। यशस्वी जायसवाल 51 और आकाश दीप 4 रन पर नाबाद हैं।  

भारतीय टीम की दूसरी पारी की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही। पहला झटका 46 के स्कोर पर लगा। केएल राहुल 7 रन बनाकर जोश टंग का शिकार बने। इसके बाद 70 के स्कोर पर भारतीय टीम को दूसरा झटका साईं सुदर्शन के रूप में लगा। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। विकेटों के पतन के बीच यशस्वी जायसवाल ने तूफानी अर्धशतक लगाया। वह 49 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ नाइट वॉचमैन के रूप में उतरे आकाश दीप 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 75 रन है।

तीसरे दिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी करने उतरेगी तो लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना होगा ताकि इंग्लैंड को चौथी पारी में एक सम्मानजनक टारगेट दिया जा सके। इसके लिए जायसवाल के साथ-साथ गिल, नायर, जडेजा, जुरेल और सुंदर को अच्छी और जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करनी होगी।

Also Read : किसानों को मिली ‘सम्मान निधि’

इससे पहले इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉले ने 64 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। बेन डकेट ने 43 और जो रूट ने 29 रन बनाए।

भारतीय टीम के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए। आकाश दीप ने 1 विकेट लिया।

इससे पहले भारतीय टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत 6 विकेट पर 204 रन से की थी। पूरी टीम 224 रन पर सिमट गई। सर्वाधिक 57 रन करुण नायर ने बनाए।

इंग्लैंड के लिए गस एटकिंसन ने 5, जोश टंग ने 3 और क्रिस वोक्स ने 1 विकेट लिए थे।\

Pic Credit : ANI

Exit mobile version