खेल समाचार

यह समय खेलों को शुरू करने का नहीं: गुस्तावो कुर्तेन

ByNI Sports Desk,
Share
यह समय खेलों को शुरू करने का नहीं: गुस्तावो कुर्तेन
रियो डी जनेरियो। ब्राजील के पूर्व टेनिस खिलाड़ी गुस्तावो कुर्तेन ने कोरोनावायरस संकट के बीच खेलों को दोबारा से शुरू करने को लेकर खेल प्रशासन को चेताया है। 43 वर्षीय कुर्तेन ने इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ बातचीत में कहा, खेल एक शाश्वत जुनून है, जो हमें प्रेरित करता है। यह जीवन का एक हिस्सा है। लेकिन कुछ अन्य चीजें भी हैं जोकि काफी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, हमें इंतजार करने की जरूरत है और केवल सही समय आने पर ही इसकी वापसी करनी चाहिए। हम वापसी को लेकर जबर्दस्ती नहीं कर सकते। इस समय हमारी प्राथमिकता मजबूती के साथ इस बीमारी से लड़ना है। तीन बार के फ्रेंच ओपन चैंपियन कुर्तेन ने निचली रैंकिंग के उन खिलाड़ियों की मदद करने का समर्थन किया है, जोकि इस समय कोरोनावायरस संकट का सामना कर रहे हैं।
Published

और पढ़ें