जेनेवा। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने इसी साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह में महिला एवं पुरुष दो ध्वजावाहकों की मंजूरी दे दी है।
आईओसी ने कहा है कि 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने वाले ओलम्पिक खेल इतिहास में पहले ऐसे खेल होंगे, जिनमें लिंग-समानता को तरजीह दी जाएगी। इन खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों में 48.8 प्रतिशत खिलाड़ी महिला होंगी।
आईओसी के अध्यक्ष थॉमस बाख ने कहा, "आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने फैसला लिया है कि इस साल ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली 206 टीमों और आईओसी रिफ्यूजी ओलम्पिक टीम में से हर टीम में एक महिला और एक पुरुष ध्वाजावाहक होंगे।" उन्होंने कहा, "साथ ही हमने, राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा उद्घाटन समारोह में संयुक्त रूप से महिला एवं पुरुष ध्वाजावाहक को नामांकित किए जाने वाले नियमों में भी बदलाव कर दिए हैं।" बाख ने कहा, "हम चाहते हैं कि सभी राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति इस विकल्प का भरपूर उपयोग करें। इससे आईओसी पूरे विश्व में लिंग-समानता का मजबूत संदेश दे रही है।"
टोक्यो ओलम्पिक में होंगे दो ध्वजवाहक
और पढ़ें
-
मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के लोगों का किया अपमान: कमलनाथ
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव (Mohan Yadav) पर छिंदवाड़ा के लोगों...
-
आर्थिक विकास के पथ के अनुरूप है भारत की व्यापार नीति: पीयूष गोयल
नई दिल्ली। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने गुरुवार को कहा कि भारत की व्यापार नीति उसके...
-
दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होने से महुआ मोइत्रा का इनकार
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार महुआ मोइत्रा (Mahua Moitra) ने कहा है कि...
-
‘दंगल’ गर्ल फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में पूरे किए 8 साल
मुंबई। 2016 में आमिर खान (Aamir Khan) स्टारर 'दंगल' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh)...