Uncategorized

बिहार चुनाव: तेजस्वी आगे, मांझी पीछे

ByNI Desk,
Share
बिहार चुनाव: तेजस्वी आगे, मांझी पीछे
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना जारी है। इस बीच राघोपुर से महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा और राजद के नेता तेजस्वी यादव जहां राघोपुर सीट से आगे चल रहे हैं, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी इमामगंज में पीछे चल रहे हैं। प्रारंभिक रुझानों में दोनों गठबंधनों में कांटे की टक्कर देखी जा रही है। वैशाली जिले की हॉटशीट राघोपुर में राजद के प्रत्याशी तेजस्वी यादव भाजपा से 700 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। इधर, पूर्व मुख्यमंत्री मांझी इमामगंज में 2,000 से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं। इमामगंज में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और राजद प्रत्याशी उदय नारायण चौधरी आगे हैं। इधर, मिल रहे प्रारंभिक रुझानों में बिहार के 243 सीटों में से 240 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। इसमें राजग जहां 117 सीटों पर आगे है वहीं महागठबंधन 113 और अन्य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं। हालांकि, आंकड़ें लगातार बदल रहे हैं।
Published

और पढ़ें