धर्म कर्म

Chandra Grahan 2021: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को, भारत में कितना होगा असर, जानें सूतक काल के बारे में

Share
Chandra Grahan 2021: साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को, भारत में कितना होगा असर, जानें सूतक काल के बारे में
नई दिल्ली। Chandra Grahan 2021:  कोरोना काल में साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण ( Lunar Eclipse 2021 ) वैशाख पूर्णिमा को लगने वाला है। यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो दुनिया के कई देशों में दिखेगा। आगामी चंद्र ग्रहण 26 मई, 2021 को बुधवार के दिन वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने जा रहा है। भारत में चंद्रमा पर यह आंशिक ग्रहण दोपहर में तीन बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा और शाम के समय 7 बजकर 19 मिनट तक जारी रहेगा। ये भी पढ़ें:- Corona update: सात राज्यों में बढ़ा संक्रमण, संक्रमण दर 25 फीसदी से ऊपर सूतक काल मान्य नहीं होगा चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक काल ( Sutak Kal ) का विशेष ध्यान रखा जाता है. चंद्र ग्रहण जब लगता है तो सूतक काल ग्रहण से 9 घंटे पूर्व लगता है. सूतक काल के दौरान कोई भी अच्छे कार्य नहीं किए जाते हैं. ग्रहण के दौरान सोना और पूजा पाठ करना भी अनुचित बताया गया है. ग्रहण काल के दौरान बाल और नाखून काटना भी वर्जित है. इस समय कुछ खाना-पीना भी नहीं चाहिए. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण ( Chandra Grahan ) है और भारत में इसे देखना संभव नहीं हो सकेगा। ऐसे में इस चंद्र ग्रहण का सूतक काल ( Sutak ) मान्य नहीं होगा। यानि इस चंद्र ग्रहण में सूतक नहीं लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, उसी ग्रहण का धार्मिक महत्व माना गया है जो लोगों को खुली आंखों से दिखाई देते हैं। इसलिए इस उपच्छाया चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse ) में सूतक काल मान्य नहीं माना गया है। ये भी पढ़ें:- Covaxin या Covishield किस वैक्सीन से बनती है जल्दी एंटीबॉडी..ICMR प्रमुख ने किया चौंकाने वाला दावा इन देशों देगा दिखाई वर्ष 2021 का पहला चंद्र ग्रहण जापान, बांग्लादेश, सिंगापुर, बर्मा, दक्षिण कोरिया, फिलीपींस, उत्तरी एवं दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत और हिंद महासागर में दिखाई देगा । ये भी पढ़ें:- Covid-19 : विश्वभर में कोरोना से अब तक 16.55 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित
Published

और पढ़ें