नई दिल्ली। कोरोना वायरस से ग्रस्त दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा एवं वित्त मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे मनीष सिसोदिया को दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उपमुख्यमंत्री के विषय में जानकारी देते हुए उनके एक पारिवारिक मित्र ने कहा, मनीष सिसोदिया को सांस लेने में कुछ तकलीफ हो रही है। इसी समस्या को देखते हुए उन्हें सरकारी लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री सिसोदिया 14 सितंबर को कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये थे। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से वह अपने घर पर ही आइसोलेशन में थे। मनीष सिसोदिया को आज शाम लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 14 सितंबर को कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, हल्का बुखार होने के बाद मैंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजि़टिव आई। मैंने स्वयं को एकांतवास में रख लिया है।
आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा। 14 सितंबर को ही उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा आठ अन्य विधायक भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें प्रमिला टोकस, गिरीश सोनी, राजेश गुप्ता, ऋतुराज, वीरेंद्र सिंह कादयान, अजय महावर, सुरेंद्र कुमार और विशेष रवि शामिल हैं।
कोरोना पॉजिटिव उपमुख्यमंत्री सिसोदिया अस्पताल में भर्ती
और पढ़ें
-
ईडी हिरासत के बाद केजरीवाल आज राउज एवेन्यू कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money...
-
केजरीवाल को क्या इस्तीफा देना होगा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ऊपर दबाव बढ़ रहा है। उनके गिरफ्तार हुए एक हफ्ते हो गए हैं और...
-
सिसोदिया क्या जेल से बाहर आएंगे?
अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से ही इस बात की चर्चा चल रही है कि मनीष सिसोदिया की रिहाई...
-
कई उपचुनावों पर संशय के बादल
बॉम्बे हाई कोर्ट के एक अहम फैसले के बाद देश के कम से कम दो राज्यों में दो सीटों पर...