ताजा पोस्ट

kinda weird : ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के बाद आई एक और आफत..आसमान से होने लगी चूहों की बारिश..

Share
kinda weird : ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के बाद आई एक और आफत..आसमान से होने लगी चूहों की बारिश..
कोरोना वायरस से अभी तक पुरी दुनिया उभर नहीं आई है और एक के बाद एक संकट आये जा रहे है। ताजा मामला ऑस्ट्रेलिया से जुड़ा है। ऑस्ट्रेलिया  में चूहों मे आतंक मचा रखा है। ऑस्ट्रेलिया माउस प्लेग से भी जूझ रहा है। लोगों को डर है कि चूहे कहीं कोई दूसरी महामारी ना फैला दें। चूहों के आतंक की वजह से फैक्ट्री मालिक से लेकर किसान तक परेशान हैं। लाखों की तादात में चूहों ने फसलें बर्बाद कर दी हैं।लाखों चूहे ऑस्ट्रेलिया की अलग-अलग फैक्ट्री और खेतों से निकल रहे हैं। लोग दहशत में तब आ गये जब आसमान से चूहों की 'बारिश' होने लगी। ऐसा ना कभी देखा और ना ही कभी सुना है आसमान से बारिश आते तो सभी ने देखा है लेकिन बारिश के रूप में चूहें बरसते किसी ने नहीं देखा है। ऑस्ट्रेलिया  में आसमान से चूहों की बारिश होने लगी। इससे आम जनता में भय का माहौल छा बन गया। सभी इसका समाधान ढूंढ़ने में लगे है। इसे भी पढ़ें Good News : रूसी वैक्सीन स्पुतनीक-वी का एक डोज मिलेगा 995.4 रुपये में, सबसे पहले प्राइवेट सेक्टर को मिलेगी वैक्सीन

आसमान से बरसी चूहों की आफत

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया में आसमान से चूहों की बारिश का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ट्विटर यूजर लूसी ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक गोदाम को साफ किया जा रहा है, ताकि उसमें किसान अपनी पैदावार रख सकें। पंप से जब गोदाम की सफाई की जा रही होती है, उस वक्त उस पंप से अचानक हजारों चूहे जमीन पर गिरने लगते हैं। इन चूहों में ज्यादातर चूहे मरे हुए होते हैं। चूहों की 'बारिश' के इस वीडियो ने ऑस्ट्रेलिया को टेंशन में डाल दिया है। https://twitter.com/LucyThack/status/1392315030012522497?s=20

ऑस्ट्रेलिया में छाया माउस प्लेग का प्रकोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक इन चूहों ने ऑस्ट्रेलिया में हजारों लोगों को काट लिया है, जिसकी वजह से कई लोगों में चूहों से जुड़ी बीमारी फैल गई है। हाल के महीनों में, पूर्वी ऑस्ट्रेलिया में लाखों चूहे फसलों और स्टोर किए अनाज को बड़े पैमाने पर नष्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कुछ ने तो ग्रामीण अस्पतालों में भी अपना घर बना लिया है। एनएसडब्ल्यू मध्य-पश्चिम में माउस प्लेग का प्रकोप जारी है।

सरकार करेगी मदद

लाखों चूहों ने schosols, घरों, और खेतों पर हमला बोल दिया है। लोगों के घरों में कपड़े और खाना भी सुरक्षित नहीं है। चूहों की वजह से हजारों टन अनाज नष्ट करना पड़ रहा है क्योंकि उस अनाज में चूहों के ड्रॉप होने की वजह से प्लेग का खतरा है। सरकार गैरकानूनी जहर को चूहों को मारने के लिए परमीशन देने पर विचार कर रही है। न्यू साउथ वेल्स सरकार किसानों की मदद करने के लिए चूहों की समस्या से निपटने के लिए 50 मिलियन डॉलर जारी करेगी।
Published

और पढ़ें