Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

वैभव सूर्यवंशी ने 40 गेंदों में ठोके 151 रन

भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के नाम अब लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड आ गया है। सूर्यवंशी ने एशिया कप राइज़िंग स्टार्स टूर्नामेंट में संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ ग्रुप बी मैच में 28 गेंदों में चार चौकों और 14 छक्कों की मदद से शतक पूरा कर यह उपलब्धि अपने नाम की।

Also Read : हथकड़ियों में ही देश लौटेंगी हसीना: हुमायूं कबीर

सूर्यवंशी ने साउथ ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क के 2023 में एडिलेड में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक पूरा करने के प्रयास को पछाड़ दिया।

भारत के इस युवा बल्लेबाज ने इसके बाद 40 गेंदों में 150 रन ठोक डाले।उन्होंने मात्र 40 गेंदों में छह चौके और 20 छक्के उड़ाते हुए 151 रन बना दिए।

Pic Credit : UNI

Exit mobile version