भारत बंद का मिलाजुला असर
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ सोमवार को किसानों के 10 घंटे के भारत बंद के कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित रहा। विशेष रूप से हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बंद असरकारक था। ट्रेनों के रद्द होने और राजमार्ग व प्रमुख सड़कों के बंद होने से हजारों यात्री फंसे रहे। सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक के भारत बंद के दौरान कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए। हिंसा या गंभीर झड़पों की कोई खबर नहीं आई। केरल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के भी कई इलाकों में व्यापक असर दिखा।...