जनसंख्या नियंत्रण कानून
मुरादाबाद। राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा है कि आरएसएस का अगला एजेंडा जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर देश भर में आंदोलन करने का है। उन्होंने कहा कि संघ हमेशा से दो बच्चों के समर्थन में रहे हैं। हालांकि, इस बारे में कानून बनाने का अंतिम फैसला केंद्र सरकार को करना है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार कानून बनाए तो संघ उसका समर्थन करेगा। संघ के एजेंडे को लेकर मुरादाबाद में पांच दिन एक कार्यक्रम चल रहा है, जिसमें भागवत ने गुरुवार को यह बात कही। उन्होंने कहा- सरकार को ऐसे कदम उठाने चाहिए, जिससे जनसंख्या पर लगाम लग सके। संघ प्रमुख ने संशोधित नागरिकता कानून का भी समर्थन किया। देश भर में नागरिकता संशोधन कानून पर जारी प्रदर्शन पर उन्होंने कहा- यह देश के हित में है, मगर कुछ लोग इसे लेकर विरोध कर रहे थे। उन्होंने कहा- अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देश भर में उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल था। इसके बाद नागरिकता कानून आया और फिर प्रदर्शन शुरू हो गए। जिन लोगों को इसे लेकर थोड़ा भी संशय है तो उन्हें इसकी हकीकत के बारे में बताया जाना चाहिए। उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा- इस मामले में कदम पीछे… Continue reading जरूरी दो बच्चों का कानून: भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन राव भागवत ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत करते हुये कहा कि संघ के एजेंडे में इस विषय को शामिल किया जा चुका है
देश भर में नागरिकता कानून पर मचे बवाल के बीच सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने पर विचार शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में नीति आयोग आज जनसंख्या नियंत्रण पर एक महत्वपूर्ण बैठक कर रहा है।