जयराम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार बजट सत्र से पहले संभावित है।
कांगड़ा जिला के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि वैश्विक मंदी के बावजूद प्रदेश सरकार ने 31 जनवरी तक राजस्व कर में 17.2 प्रतिशत की वृद्धि हासिल करने में सफलता प्राप्त की है
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज मतदाताओं से दिल्ली विधानसभा के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को विजयी बनाने की अपील की है।
शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राज्य में पिछले मानसून के दौरान भारी वर्षा और बाढ़ के कारण हुई क्षति की पूर्ति के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से 284.94 करोड़ रुपये मंजूर करने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। ठाकुर ने कहा कि इससे पहले पिछले साल मानसून में हुए लगभग लगभग 2099 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के रूप में केंद्र सरकार से 312 करोड़ रुपए प्राप्त हुए थे। इसके अलावा राज्य को केंद्र सरकार से पिछले दो सालों में क्षतिपूर्ति के लिए एनडीआरएफ के तहत सर्वाधिक सहायता मिली है। राज्य सरकार को इसके अलावा गत वर्ष सर्दी के मौसम में हुए नुकसान के लिए केंद्र से 64.49 करोड़ रुपए भी प्राप्त हुए थे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पिछले सोमवार को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समिति की बैठक में राज्य के लिये उक्त सहायता राशि को मंजूरी प्रदान की गई थी।
उत्तराखंड के देहरादून में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर जनता को गुमराह कर रहे हैं।