पुष्कर सिंह धामी
प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमने अभिनेता अक्षय कुमार को राज्य का ब्रांड एंबेस्डर बनने का प्रस्ताव दिया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
भाजपा से निष्कासित होने के बाद हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर मैं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल नहीं होता तो 4 साल पहले भाजपा से इस्तीफा दे देता। अब मैं निस्वार्थ होकर कांग्रेस को जीताने का काम करूंगा।
धामी सरकार चुनावों से पहले प्रदेश के लोगों को सौंगातें देने में लगी है। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने राज्य के सभी कर्मचारियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया है
देवस्थानम बोर्ड पर उत्तराखंड के चार धामों (Char Dham) केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री से जुड़े 51 मंदिरों की देखरेख का जिम्मा है।
राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश से अबतक 34 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग लापता बताए गए हैं। लगातार बारिश के कारण फिर से कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।
मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए भी रेड उत्तराखंड में अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है।
Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance) बढ़ाने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
जुम्मा गांव में बादल फटने से भयंकर नुकसान (destruction) हुआ है। पानी के सैलाब में दर्जनों घर जमीदोंज हो गए हैं…
पुष्कर सिंह धामी की सरकार इसके लिए कमेटी बनाने जा रही है। जो यह संभावना देखेगी कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू किया जा सकता है या नहीं और हां तो किस तरह। इस बात की जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है।
देहरादून | उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारी में लगी है। सभी पार्टियां इस तैयारी में लगी है कि किस चेहरे के मुख्यमंत्री के साथ चुनाव लड़ा जाए। कांग्रेस इस को लेकर जल्द ही घोषणा कर सकते है। सूत्रों के अनुसार यह जानकारी मिली है कि उत्तराखंड में कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के लिए हरीश रावत को उतारकर विधानसभा चुनाव लड़ सकती है। ( Harish Rawat for CM in Congress ) इसको लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे है। हरीश रावत को कैंपेन कमेटी का चेयरमैन भी बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि हरीश रावत को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के लिए मनाने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा मौजूदा प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाने की तैयारी है। इनकी जगह ब्राह्मण चेहरा गणेश गोदियाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। also read: जानिए नेपाल की नायाब भेंट रुद्राक्ष के बारे में, जिसका पीएम मोदी आज करेंगे उदघाटन..जानिए इसकी खूबियां हरीश रावत को सीएम पद के लिे उतारना तय ( Harish Rawat for CM in Congress ) बता दें कि उत्तराखंड में 2022 के प्रारंभ में ही विधानसभा चुनाव होने हैं। हाल ही में… Continue reading विधानसभा चुनाव 2022 : उत्तराखंड में कांग्रेस में मुख्यमंत्री का चेहरा हो सकते है हरीश रावत, जल्द होगी घोषणा- सूत्र
bjp leadership where : कांग्रेस पार्टी के अंदर की कलह पर भाजपा के नेता मजे लेते रहे हैं। मीडिया या किसी दूसरे पक्ष से ज्यादा भाजपा ने यह प्रचार किया है कि कांग्रेस का नेतृत्व कमजोर है और पार्टी के ऊपर उसकी पकड़ नहीं है। इसके बरक्स भाजपा के बारे में यह प्रचार रहा है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की पकड़ पार्टी पर बहुत मजबूत है। आइरन ग्रिप की तरह पकड़ है। आंख के इशारे से काम होता है। लेकिन हकीकत यह है कि कई प्रदेशों में भाजपा के क्षत्रप अपने मन की कर रहे हैं और पार्टी आलाकमान के आंख के इशारे को तो छोड़ें, कहे हुए को भी नहीं मान रहे हैं। यह भी पढ़ें: कई राज्यों में नेता बेलगाम उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार है लेकिन चार महीने में प्रदेश ने तीन मुख्यमंत्री देखे। पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटा कर तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाया गया और अब पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी गई है। विधायकों के दबाव में त्रिवेंद्र सिंह रावत को हटाया गया था। यह पहली बार हुआ था कि मोदी-शाह का नेतृत्व विधायकों के दबाव में झुका था। दूसरी बार संवैधानिक मजबूरी के कारण तीरथ सिंह… Continue reading भाजपा नेतृत्वः कहां गई मजबूती?
देहरादून। भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने रविवार की शाम को उनको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे मौजूदा विधानसभा के पांच साल के कार्यकाल में शपथ लेने वाले तीसरे मुख्यमंत्री हैं। धामी 20 साल पुराने इस राज्य के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री भी हैं। उनके साथ 11 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। ज्यादातर मंत्री वे ही हैं, जो पिछली दोनों सरकारों में थे। मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री के ठीक बाद पद की शपथ ली। उसके बाद हरक सिंह रावत, डॉ. धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह, गणेश जोशी, रेखा आर्य और यतीश्वरानंद ने मंत्री पद की शपथ ली। ये सभी पहले मंत्रिमंडल में शामिल थे। इससे पहले शनिवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में भाजपा विधायकों ने पुष्कर सिंह धामी को नेता चुना था। शनिवार को ही तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया। बहरहाल, शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री धामी ने रात आठ बजे कैबिनेट की पहली बैठक की। माना जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और काफी सीनियर मंत्रियों के… Continue reading धामी बने उत्तराखंड के सीएम
Pushkar Singh Dhami होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, पूर्व CM तीरथ सिंह रावत ने किया नाम का ऐलान
नई दिल्ली | उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद आज नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। अब उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) होंगे। देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान खुद पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) ने किया। फिलहाल पुष्कर सिंह धामी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उत्तराखंड भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, ‘मेरी पार्टी ने एक सामान्य से कार्यकर्ता को सेवा का मौका दिया है जनता के मुद्दों पर हम सबका सहयोग लेकर काम करेंगे’। ये भी पढ़ें:- Dragon के नापाक इरादें! LAC पर तैनात किए 50 हजार सैनिक, भारत ने भी शुरू की कार्रवाई मुख्यमंत्रियों में सबसे युवा सीएम होंगे पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर, 1975 को राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ की तहसील डीडीहाट के टुण्डी गांव में हुआ है। सैन्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले धामी की शुरुआती शिक्षा गांव में हुई और हायर एजुकेशन… Continue reading Pushkar Singh Dhami होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री, पूर्व CM तीरथ सिंह रावत ने किया नाम का ऐलान