प्रदेश अध्यक्ष
गुजरात कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा है कि हिन्दू- मुसलमान के नाम पर राजनीति करना देश के लिये खतरा है।
बिहार विधानसभा चुनाव में मतगणना का दौर जारी है। इस बीच, शुरूआती रूझानों में दोनों गठबंधनों में जबरदस्त मुकाबला दिख रहा है।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने अलवर जिले में सेल्समैन को जलाकर हत्या कर देने के मामले की कड़ी निंदा करते हुए राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूरी तरह विफल रहने का आरोप लगाया है।
बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रही लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे
पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के ‘कोरोना समाप्त हो चुका है’ बयान पर पलटवार करते हुए, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने आज उनपर जमकर हमला बोला।
भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित नई टीम की घोषणा कर दी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने पदाधिकारियों का ऐलान किया है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में मारे गये ग्राम प्रधान के परिजनों से गुरूवार को मिलने जा रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया
राजस्थान में सरकार बनाम राज्यपाल की चल रही जंग में कांग्रेस हर राज्य के राजभवन के सामने प्रदर्शन कर स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान चला रही है
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस के बागी नेता सचिन पायलट ने चुप्पी तोड़ी है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सपनों को मोदी सरकार पूरा कर रही है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा नंगे पैर सड़कों पर चल आगे बढ़ रहे मजदूरों के पैरों में अपने हाथों से चप्पल पहना रहे थे।
उत्तर प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग की विश्वनीयता पर संदेह जताते हुये कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आज कहा कि सरकार पुलिस के दम पर कोरोना संक्रमितो के आंकड़े छिपा रही है।
बाबूलाल मरांडी के भाजपा में वापस आ जाने के बाद प्रदेश में इस बात को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं कि पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष कौन बनेगा। यह लगभग तय माना जा रहा है कि मरांडी पार्टी के विधायक दल के नेता बनेंगे और इस नाते उनको नेता प्रतिपक्ष का पद मिलेगा।
नई दिल्ली। 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही भाजपा की करारी हार हुई थी, मगर इस बार पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए नेताओं में होड़ है। इसके पीछे दो प्रमुख वजह बताई जा रही है। एक तो 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी सात सीटों पर पार्टी ने क्लीन स्वीप किया, दूसरी बात मोदी सरकार की ओर से डेढ़ हजार से अधिक अवैध कालोनियों का नियमितीकरण कर करीब 40 लाख लोगों को फायदा पहुंचाने का फैसला। इससे नेताओं को लगता है कि इस बार पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, संगठन मंत्री सिद्धार्थन और महामंत्रियों के कार्यालयों में ऐसे उम्मीदवारों का बायोडाटा पहुंच रहा है। अभी चुनाव कार्यक्रम भी घोषित नहीं हुआ है, ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। भाजपा सूत्रों ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए मची होड़ का आलम यह है कि हर सीट पर औसतन 40-40 नेताओं के बायोडाटा जमा हो चुके हैं। इनमें से योग्य और गंभीर उम्मीदवारों की तलाश के लिए भाजपा सर्वे एजेंसियों का सहारा लेगी। ये एजेंसियां केंद्रीय कार्यालय ने पहले से हायर कर रखी हैं। एजेंसियों की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर हर सीट के दावेदारों की स्क्रानिंग… Continue reading दिल्ली चुनाव: हर सीट पर 40 दावेदार, भाजपा लेगी सर्वे एजेंसियों का सहारा