भाजपा सांसद
हरियाणा में सिरसा की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद सुनीता दुग्गल को आज कृषि कानूनों से नाराज किसानों ने गांव ओढां में काले झंडे दिखाए और घेराव की कोशिश की।
भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को बॉलीवुड-ड्रग नेक्सस लिंक के बारे में संसद में बोलने के बाद वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती के ड्रग्स कनेक्शन के बाद बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल पर बहस छिड़ गई है। भाजपा के सांसद रवि किशन के बयान को लेकर अभिनेत्री जया बच्चन ने बॉलीवुड में ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर राज्यसभा में जवाब दिया।
लॉकडाउन के दौरान दीए जलाने और थाली पीटने की आलोचना पर प्रतिक्रिया देते हुए, राज्यसभा में आज भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह एक साकेतिक प्रदर्शन था
भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने जेईई मेन की परीक्षा में छात्रों की संख्या पर प्रश्न उठाए हैं। स्वामी को इसका जवाब केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद पी.एन सिंह ने आज कहा कि केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश में कोयला उत्पादन बढ़ा कर राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने
भाजपा सांसद मेनका गांधी ने केरल के मल्लापुरम में गर्भवती हथिनी को मारे जाने पर अपने भतीजे और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं।
राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के पिता की एक एसयूवी कार उनके राजिंदर नगर के आवास के बाहर से चोरी हो गई है।
भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सासंद रवि किशन वैश्विक महामारी कोरोना से देश में शांति के लिए अपने घर पर हवन कर रहे हैं।
इंसानियत की मदद करना अपनी पहचान बना चुके पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा है कि कोरोनावायरस की इस मुश्किल समय में इस बीमारी से लड़ने
पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजीत विश्वास की हत्या की जांच के संबंध में राणाघाट निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा सदस्य जगन्नाथ सरकार से पूछताछ की।
भाजपा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े को महात्मा गांधी के बारे में पता नहीं है। उनको आजादी की लड़ाई के बारे में भी पता नहीं है। और उनको यह भी पता नहीं है कि गांधी के विरोध में वे जो कह रहे हैं वह क्या है। उन्हें गांधी पसंद नहीं हैं, यह किसी से छिपी हुई बात नहीं है। उनकी पार्टी के ज्यादातर नेताओं को भी गांधी पसंद नहीं हैं। उन्हें न गांधी की अहिंसा पसंद है और न उनका सर्वधर्म समभाव पसंद है। वे जिस विचारधारा का प्रतिनिधित्व करते हैं उसमें गांधी को मुस्लिम और पाकिस्तानपरस्त माना जाता है। उनकी हत्या को किसी न किसी तरीके से जायज ठहराया जाता है और उनके हत्यारे को महिमामंडित किया जाता है। भले कहा कुछ भी जाता हो पर बुनियादी रूप से अनंत हेगड़े हों या प्रज्ञा सिंह ठाकुर, वे उस विचारधारा के प्रतिनिधि हैं, जो गांधी विचार के बिल्कुल विपरीत है। अनंत हेगड़े ने गांधी का नाम लिए बगैर जो कुछ भी कहा उस पर उनकी पार्टी ने उनसे जवाब मांगा और उन्होंने बड़े निर्दोष अंदाज में कह दिया कि उन्होंने तो गांधी का नाम ही नहीं लिया था। उन्होंने गांधी का नाम नहीं लिया तो उन्हें बताना… Continue reading हेगड़े को पता नहीं कि वे क्या कह रहे हैं!
महात्मा गांधी पर विवादित बयान देने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद अनंत कुमार हेगड़े से आज विपक्षी दल कांग्रेस ने मांग की कि वे सदन में माफी मांगें।
भाजपा सांसदों द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां के दयनीय हालात दिखाने के एक दिन बाद आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया और इसे झूठा बताया।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के अचानक से जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के दौरे के एक दिन बाद विवादास्पद भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज दीपिका के खिलाफ असामान्य रूप से कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया और दीपिका पादुकोण को ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ का हिस्सा बताया।