भारी बारिश
देश के दो राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से बड़ी तबाही मची है। राजस्थान में कोटा और बारां को छोड़ कर तेज बारिश का सिलसिला थम गया है
नई दिल्ली। अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ताउते धीरे धीरे कमजोर पड़ता जा रहा है। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में कई जगह तट से टकराने के बाद यह कमजोर हुआ और उसके बाद राजस्थान की ओर बढ़ा। मंगलवार को देर रात इसके राजस्थान पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से कुछ इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। इसका असर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली में अगले दो दिन बारिश हो सकती है। इस तूफान की वजह से पिछले तीन दिन में पांच राज्यों में कुल 23 लोगों की मौत हो चुकी है। चक्रवाती तूफान ताउते की वजह से गुजरात के कई जिलों में सोमवार रात और मंगलवार को भारी बारिश हुई है। तेज हवा चलने से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए और मकान गिर गए। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के महानिदेशक एसएन प्रधान ने मंगलवार को कहा कि तूफान का सबसे खराब दौर गुजर गया है। कुछ घंटों में यह काफी कमजोर पड़ जाएगा। इस बीच गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने बताया कि तूफान की वजह से राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है। तेज हवाओं की वजह से 40 हजार पेड़ गिर… Continue reading कमजोर हुआ तूफान, खतरा टला
नई दिल्ली। देश के पश्चिमी और दक्षिणी राज्यों में चक्रवाती तूफान तौकते का खतरा बढ़ गया है। यह चक्रवाती तूफान रविवार को गोवा के तट से टकराया, जिसकी वजह से गोवा और उससे सटे कर्नाटक के कई इलाकों में भारी बारिश शुरू हो गई है। कर्नाटक के छह तटीय जिले इससे बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। वहां अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। कुल मिला कर इस तूफान की वजह से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। गुजरात, महाराष्ट्र और केरल के साथ सात राज्यों में इसका व्यापक असर होने की आशंका है। कर्नाटक के छह जिलों पर इसका काफी बुरा असर पड़ा है। इन जिलों के 73 गांव इससे प्रभावित हुए हैं। राज्य में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। सभी छह जिलों में पिछले 24 घंटों से भारी बारिश हो रही है और 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा हालात पर नजर बनाए हुए हैं। तूफान के कारण गोवा के कई जिलों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है, जहां सबसे पहले तूफान तटीय क्षेत्र से टकराया। उधर दक्षिण के राज्यों में केरल में सर्वाधिक असर की आशंका है। वहां… Continue reading Cyclone Tauktae live updates: तूफान का खतरा बढ़ा, पांच की मौत
भारी बारिश के बाद रामबन-रामसू स्ट्रेच में आए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज यातायात को निलंबित कर दिया गया।
पुड्डुचेरी तथा आस-पास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से कई निचले इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया है।
उत्तर पूर्व मानसून ने भारत के दक्षिणी हिस्सों में दस्तक दे दी है। गुरुवार तड़के चेन्नई के कई हिस्सों में तेज आंधी, बिजली और भारी बारिश से शहर सराबोर हो गया। कई घंटों तक
हैदराबाद और उपनगरीय इलाकों के कई रिहायशी इलाकों में भारी बारिश के कारण बुधवार को जलभराव की स्थिति देखने को मिली, साथ ही भीषण बारिश के चलते हुए
भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलनों के चलते पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले और सिक्किम को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
रातभर हुई भारी बारिश ने मुंबई और मुंबई महानगरीय क्षेत्र में जिलों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात गंभीर रूप से बाधित हुई
हिमाचल प्रदेश में अगले चौबीस घंटों के बाद से चार सिंतबर तक भारी बारिश तथा भूस्खलन का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डाॅ मनमोहन सिंह
बिहार को मानसून के कहर से अगस्त में राहत जरूर मिली मगर बाढ़ के हालात से निजात नहीं मिली है। प्रदेश के कई जिले अभी भी बाढ़ से बेहाल हैं। प्रदेश के करीब 20 जिलों
पाकिस्तान में मानसून की भारी बारिश के कारण करीब 64 लोग मारे गए हैं। यह जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने दी है।
मुंबई सहित आसपास के इलाकों में आज रात हुई भारी बारिश ने सड़क और रेल यातायात को प्रभावित किया है। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है।
मानसून की भारी बारिश और तेज हवाओं ने आज राष्ट्रीय राजधानी और पड़ोसी क्षेत्रों में जमकर प्रभाव दिखाया। इससे निचले इलाकों में काफी पानी भर गया।
राष्ट्रीय राजधानी में बीते 24 घंटों में हुई मूसलाधार बारिश ने एक व्यक्ति की जान ले ली है। बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया है।