सर्वजन पेंशन योजना
मप्र: कमलनाथ का ओरछा दौरा निरस्त

मध्य प्रदेश में चल रही सियासी हलचल के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ का ओरछा दौरा निरस्त कर दिया गया है। मुख्यमंत्रीआज शाम को ओरछा में ‘नमस्ते ओरछा’ समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे।

सरकार के पास पूर्ण बहुमत है: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भाजपा पर आरोप लगाया कि पिछले कई दिन से वह माफिया के साथ मिलकर प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रही है।

कृषि के क्षेत्र में जल्द ही लाएंगे क्रांति: कमलनाथ

आगरमालवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में जल्द ही क्रांति लाएंगे। कमलनाथ सोमवार को यहां कहा कि नौजवान और किसान राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं। उन्होंने कहा कि आज का युवा काम चाहता है। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये हम प्रदेश में निवेश लाने में काफी हद तक सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में भी राज्य सरकार ने कारगर पहल की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में जल्द ही क्रांति लाएंगे। आगर-मालवा जिले में विकास का नया इतिहास लिखा जाएगा। उन्होंने आगर-मालवा जिला मुख्यालय पर आयोजित जय किसान फसल ऋण माफी कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में पिछले 14 महीनों में कृषि के क्षेत्र में भारी परिवर्तन आया है। राज्य सरकार ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना लागू कर पहले चरण में ही 21 लाख से अधिक पात्र किसानों के ऋण माफ कर अपनी नेकनीयती का सशक्त प्रमाण दिया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तृतीय चरण में आगर-मालवा जिले के 9448 किसानों के करीब 135 करोड़ के फसल ऋण माफ किये गये है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में किसान फफ्फू बाई, धर्मराज, मेहरबान सिंह, प्रताप सिंह,… Continue reading कृषि के क्षेत्र में जल्द ही लाएंगे क्रांति: कमलनाथ

कमलनाथ ने दिग्विजय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और इसके जरिए हम जरूरतमंदों की मदद करके अपने धर्म द्वारा दिए गए संदेश का पालन करते हैं।

नसबंदी का आदेश हुआ वापिस

भोपाल। राज्य सरकार के स्वास्थ्य कर्मचारियों को नसबंदी के बारे में दिए गए आदेश पर विवाद होने के बाद कमलनाथ सरकार ने इस आदेश को वापस ले लिया है। गौरतलब है कि कमलनाथ सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को हर महीने पांच से 10 पुरुषों का नसंबदी ऑपरेशन कराने का आदेश दिया था। ऐसा नहीं करने वाले कर्मचारियों को हटा देने की चेतावनी दी गई थी। विवाद बढ़ने के बाद इसे वापस ले लिया गया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने यह जानकारी दी। विपक्षी पार्टियों ने इसे अघोषित आपातकाल कहा था। इस बीच राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की राज्य निदेशक छवि भारद्वाज को पद से हटा दिया है। असल में, भारद्वाज ने ही अपने आदेश में कहा था कि कर्मचारियों को टारगेट पूरा नहीं करने पर नो वर्क, नो पे के आधार पर वेतन नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं कर्मचारियों को अनिवार्य रिटायरमेंट दे दी जाएगी। राज्य सरकार का यह आदेश आने के बाद पूरे देश में इस पर विवाद शुरू हो गया था। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार के इस आदेश की तुलना इमरजेंसी के दौरान संजय गांधी के नसबंदी अभियान से की थी। गौरतलब है कि परिवार नियोजन के… Continue reading नसबंदी का आदेश हुआ वापिस

स्वास्थ्य सुविधाओं लेकर समर्पण भाव से करना होगा काम: कमलनाथ

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर शुक्रवार को कहा कि हमें इसके लिए समर्पण भाव से काम करना हो, तभी इसमें सुधार किया जा सकता है। कमलनाथ ने अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य केंद्रों का भूमिपूजन करते हुए कहा कि अस्पताल की बड़ी बिल्डिंग बन जाने, मशीने लगवा देने से जनता का स्वास्थ्य नहीं सुधरेगा। जब तक चिकित्सा विभाग से जुड़ा हर डाक्टर, पैरा मेडिकल स्टाफ तथा उसमें लगा हर कर्मचारी अपनी सेवाएं तत्परता तथा समर्पण की भावना से नहीं देगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और डाक्टर सरकार के चेहरा होते हैं, जिनके पास पहुंचने पर जनता को राहत मिलनी चाहिए, यदि नही मिल रही है, तो यह सरकार के लिए चिंता का विषय है। यह खबर भी पढ़ें:- कमलनाथ ने महाशिवरात्रि की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं मुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित जिले के स्वास्थ्य सेवाओं के कर्मचारियों और पैरा मेडिकल स्टाफ के लोगों को अपनी कार्य प्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय के अस्पताल की सुविधाएं जनता को राहत दे पा रही है या नहीं इसकी जानकारी लेने के लिए उन्होंने जब यहां एक अनजान समूह को जांच के लिए भेजा, तो उसने रिपोर्ट दी कि मरीज और आगंतुक अस्पताल में सफाई व्यवस्था से… Continue reading स्वास्थ्य सुविधाओं लेकर समर्पण भाव से करना होगा काम: कमलनाथ

सिंधिया समर्थक का पोस्टर के जरिए कमलनाथ पर वार

शिवपुरी। मध्यप्रदेश कांग्रेस में चल रही खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शिवपुरी जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक व पार्टी के शहर अध्यक्ष शैलेंद्र टेडिया ने एक पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री कमल नाथ पर निशाना साधा है। शहर के मुख्य चौराहों पर टेडिया की ओर से गुरुवार को पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में वह तस्वीर है, जिसमें कमल नाथ राहुल गांधी और ज्योतिरादित्य के साथ नजर आ रहे हैं। कमल नाथ ने यह तस्वीर मुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले साझा की थी। इस पोस्टर में लिख गया है कि मुख्यमंत्री इस छायाचित्र की मर्यादा को भूल गए हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया से जो कहा गया है, उस पर फिर से विचार किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात रखने पर पार्टी मजबूत होती है। एक पद पर एक ही व्यक्ति का फार्मूला क्यों याद नहीं आ रहा मप्र सरकार को। मप्र कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय शर्मा ने कहा, हमारे नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता को दिया गया वचनपत्र सरकार को याद दिला रहे हैं और हम अपने महाराज के साथ हैं। शिवपुरी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि विधानसभा चुनाव में ग्वालियर संभाग में सबसे ज्यादा सीट ज्योतिरादित्य की बदौलत जीती। जनता… Continue reading सिंधिया समर्थक का पोस्टर के जरिए कमलनाथ पर वार

हर पंचायत में खुलेंगी गौशालाएं: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि हर पंचायत मुख्यालय में गौ-शालाएं खुलेंगी। कमलनाथ आज यहां जिले के ग्राम उमरहर में आदर्श गौ-शाला का लोकार्पण कर रहे थे।

मध्यप्रदेश में सबकुछ ठीक है: शोभा ओझा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के मध्यप्रदेश में अपनी ही पार्टी की सरकार को सार्वजनिक तौर पर घेरने और इसके बाद दिल्ली में पार्टी की समन्वय समिति की बैठक के पश्चात

पेयजल योजनाएं आत्मनिर्भर बनें: कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि पेयजल योजनाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए और उनके क्रियान्वयन के लिए वित्तीय संसाधन जुटाए जाएं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार कमलनाथ ने शनिवार को मंत्रालय में मध्यप्रदेश जल निगम के संचालक मंडल की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सुखदेव पांसे, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल तथा नगरीय विकास मंत्री जयवर्द्धन सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पेयजल योजनाओं के संचालन और संधारण की लागत का विश्लेषण किया जाना चाहिए और उन्हें स्वयं के वित्तीय स्रोतों के जरिए संचालित करने का प्रयास होना चाहिए। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु के दौरान आम नागरिकों को पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करने तथा नई जल परियोजनाओं के सभी प्रस्ताव समयबद्ध कार्यक्रम के साथ प्रस्तुत करने को कहा। साथ ही उसके अनुसार योजनाएं पूरी हों यह भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नई योजनाओं की वित्तीय रूपरेखा बनाने में अनुभवी संस्थाओं की सेवाएं लेने को कहा है।प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी संजय शुक्ला ने भारत सरकार के जलजीवन मिशन के प्रावधानों की जानकारी संचालक मंडल की बैठक में दी। बैठक में मुख्य सचिव एस आर मोहंती, अपर मुख्य सचिव… Continue reading पेयजल योजनाएं आत्मनिर्भर बनें: कमलनाथ

भाजपा बताए, गांधी या गोडसे की विचारधारा के साथ : कमलनाथ

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अनंत हेगड़े द्वारा महात्मा गांधी को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा की निंदा की है और सवाल किया है

राष्ट्रपिता के सत्याग्रह को ‘ड्रामा’ बताना बेहद निंदनीय: कमलनाथ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्याग्रह को ‘ड्रामा’ बताने वाले के बयान की अालोचना करते हुए आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद का यह बयान बेहद

चीन में फंसे मप्र के छात्रों को वापस लाया जाएगा: कमलनाथ

भोपाल। चीन में कोरोनावायरस के कहर के बीच मध्य प्रदेश के तीन छात्र इन दिनों वहां फंसे हुए हैं। विद्यार्थियों ने मध्य प्रदेश सरकार से वापस वतन लाने और मदद की गुहार लगाई है। इसके जवाब में सूबे के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया कि छात्रों को वापस भारत लाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, राज्य सरकार छात्रों की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय से अनुरोध करेगी। राज्य के खरगोन जिले के तीन छात्र चीन पढ़ाई करने गए हैं।वहां कोरोनावायरस के चलते उन्हें घरों में बंद रहना पड़ रहा है। इन छात्रों ने मदद की गुहार की है, वहीं उनके परिजन यहां चिंतित हैं। इस बात की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मदद की बात कही है। कमलनाथ ने ट्वीट किया, प्रदेश के खरगोन जिले के तीन छात्रों के चीन में फंसे होने व मदद मांगने की जानकारी मिली है।हम विदेश मंत्रालय से आज (शुक्रवार को) ही अनुरोध करेंगे कि तत्काल इन छात्रों की सुरक्षित वापसी के इंतजाम हों। चीन में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इनके अलावा अन्य सभी भारतीयों को भी सुरक्षित वापस लाने के इंतजाम हों। मुख्यमंत्री ने राज्य के लोगों को कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए… Continue reading चीन में फंसे मप्र के छात्रों को वापस लाया जाएगा: कमलनाथ

देश-दुनिया में शांति के लिए अहिंसा ही एकमात्र विकल्प: कमलनाथ

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया है, वही एक मात्र विकल्प है, जो हमारे देश और दुनिया में शांति कायम कर सकता है। कमलनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ‘गांधी संदेश पद यात्रा’ पुस्तक का विमोचन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान और भावी पीढ़ी को गांधी जी के विचारों से अवगत कराना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। विभिन्न संस्कृतियों, भाषाओं और धर्म पर आधारित हमारे देश की यह विशेषता बनी रहे, एक दूसरे के प्रति सम्मान का भाव रहे, इसके लिए हर भारतीय को प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा हमारे देश का संविधान पूरी दुनिया में सबसे महान संविधान है। यह सर्व धर्म समभाव और समानता पर आधारित है। कई देशों ने हमारे संविधान को अपनाया है। यह संविधान अक्षुण्ण रहे, यह हम सभी का कर्तव्य है। महात्मा गांधी के 150वीं जंयती वर्ष के अवसर पर ‘गांधी संदेश पद यात्रा’ जबलपुर से 25 दिसंबर को शुरू हुई। इसका समापन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 6 जनवरी को छिंदवाड़ा में किया। समापन अवसर पर हुए कार्यक्रम में 25 हजार स्कूली बच्चों ने महात्मा गांधी के प्रिय भजन ‘वैष्णनव जन को तैने कहिए’ को… Continue reading देश-दुनिया में शांति के लिए अहिंसा ही एकमात्र विकल्प: कमलनाथ

और लोड करें