लोजपा
नई दिल्ली। अपने चाचा पशुपति पारस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने के बाद अब चिराग पासवान ने अपनी ताकत दिखाई है। पारस के साथ पार्टी के छह में पांच सांसद हैं तो चिराग ने बताया है कि उनकी बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 90 फीसदी सदस्य शामिल हुए और साथ ही 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने भी हिस्सा लिया। गौरतलब है कि लोक जनशक्ति पार्टी के पांच सांसदों ने पशुपति पारस के नेतृत्व में अलग गुट बना लिया है और चिराग पासवान को पार्टी से निकाल दिया है। दूसरी ओर चिराग ने भी पशुपति पारस और दूसरे सांसदों को पार्टी से निकाल दिया है। इस टकराव के बीच लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर कब्जे के लिए चाचा-भतीजा के बीच चल रही वर्चस्व की जंग और तेज हो गई है। इसे लेकर राजधानी दिल्ली के 12, जनपथ स्थित अपने आस पर चिराग पासवान ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग की। पार्टी की तरफ से दावा किया गया है कि इसमें बिहार सहित 12 राज्यों के अध्यक्षों के साथ ही 90 फीसदी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शामिल हुए। सभी ने अपना समर्थन चिराग को दिया है। बैठक में मौजूद कार्यकारिणी के सदस्यों ने पार्टी से निलंबित किए गए पशुपति… Continue reading चिराग ने की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को पार्टी से निकालने के दो दिन बाद पशुपति कुमार पारस पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले पारस को पार्टी संसदीय दल का नेता भी चुना गया था और लोकसभा स्पीकर ने भी उनको मान्यता दे दी थी। इसके बाद गुरुवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारस को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। गुरुवार शाम लोजपा कार्यालय में इसकी औपचारिक घोषणा हुई। हालांकि चिराग पासवान अब भी खुद को लोजपा का अध्यक्ष मान रहे हैं और उन्होंने एक दिन पहले ही पारस और चार अन्य सांसदों को पार्ट से निकाला था। अपने चाचा पशुपति पारस के अध्यक्ष चुने जाने की खबरों के बाद पारस ने कहा कि लोजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 75 सदस्य हैं, जिनमें से नौ लोग ही उनके चुनाव के समय मौजूद थे। बहरहाल, पार्टी की कमान संभालते ही पशुपति पारस ने चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भतीजा तानाशाह हो जाएगा तो चाचा क्या करेगा। यह प्रजातंत्र है, कोई आजीवन अध्यक्ष नहीं रह सकता। दलित सेना के अध्यक्ष पद पर रहने के सवाल पर पारस ने कहा कि दलित सेना अलग संस्था है। उन्होंने कहा- जिस दिन मंत्री पद लूंगा,… Continue reading पारस बने लोजपा के नए अध्यक्ष
पता नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार में विस्तार कब करेंगे, लेकिन जब भी करेंगे तो संभव है कि बिहार से सबसे ज्यादा मंत्री बनेंगे। भाजपा और उसकी सहयोगी पार्टियों से जुड़े जानकार नेताओं ने कैबिनेट विस्तार की नई तारीख बताई है। कहा जा रहा है कि 24 या 25 जून को कैबिनेट विस्तार होगा और उसी हिसाब से बिहार के नेता शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि अभी कुछ भी तय नहीं है। यह भी पढ़ें: लोजपा का नेता कौन- चिराग या पारस? जनता दल यू को सरकार में जगह मिलेगी या नहीं और मिलेगी तो कितने मंत्रियों का कोटा तय होगा यह तय नहीं है पर जदयू से तीन नेता तैयारी में हैं। इसी तरह भाजपा से कम से कम दो और चिराग पासवान से अलग होकर बने लोजपा गुट से एक नेता मंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: सपा का तालमेल छोटी पार्टियों के साथ नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू ने 30 मई 2019 को भी तीन मंत्री पद की मांग की थी और अब भी कहा जा रहा है कि जदयू की मांग तीन मंत्री पद की है। अगर इस पर सहमति बनती है तो… Continue reading बिहार से बनेंगे सबसे ज्यादा मंत्री!
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी यानी लोजपा में मचे घमासान के दूसरे दोनों खेमों ने एक दूसरे के ऊपर कार्रवाई की। संसदीय दल के नए नेता चुने गए पशुपति पारस ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को अध्यक्ष पद से हटा दिया। इसके थोड़ी देर बाद चिराग पासवान ने अपने चाचा पशुपति पारस सहित पार्टी से बगावत करने वाले पांच सांसदों को पार्टी से निकाल दिया। इसके लिए दोनों ने अलग अलग राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की। गौरतलब है कि सोमवार को पारस और चार अन्य सांसदों ने अलग गुट बना कर पारस को नेता चुन लिया था और लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी दी थी, जिसे स्पीकर ने मान्यता दे दी। इसके एक दिन बाद मंगलवार को पारस ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई, जिसमें चिराग को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। पारस गुट ने पूर्व सांसद सूरजभान सिंह को लोजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। अब पांच दिन के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। फिलहाल, सूरजभान सिंह की अध्यक्षता में बैठक होगी। एक-दो दिन में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की फिर बैठक हो सकती है। दूसरी ओर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराह पासवान मे कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक की, जिसमें पार्टी के… Continue reading पारस और चिराग ने एक दूसरे को निकाला
नई दिल्ली | देश में कोरोना संक्रमण क्या कम हुआ कई राज्यों में ‘राजनीति का खेला’ शुरू हो गया। राजस्थान, पंजाब, यूपी और अब बिहार में भी राजनीतिक उथल-पुथल जोरों पर है। बिहार में तो ‘चाचा-भतीजा’ के बीच ‘सियासी खेला’ चालू हो गया है। चिराग पासवान (Chirag Paswan) की लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) में कई नेताओं ने मोर्चा खोलते हुए पार्टी से बगावत कर दी है। LJP के पांच सांसदों ने पार्टी से अलग होने का फैसला कर लिया है। लोजपा के छह में से 5 लोकसभा सांसदों ने चिराग पासवान को हटाकर हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से उनके चाचा और सांसद पशुपति पारस (Pashupati Paras) को संसदीय दल का नेता चुना है। सुत्रों के अनुसार, ये सभी चिराग पासवान के कामकाज से खुश नहीं थे और पार्टी को अपने तरीके से चलाने से नाराज थे। खबर तो ये भी है कि ये पांचों सांसद जेडीयू (JDU) में शामिल हो सकते हैं। Patna: डाॅक्टरों ने किया कमाल, मैराथन ऑपरेशन कर मरीज के ब्रेन से क्रिकेट बाॅल से भी बड़ा Black Fungus निकाला बाहर अब किसे मिलेगी मान्यता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला (Om Birla) को संसदीय दल का नया नेता चुने जाने के संबंध में पत्र भी सौंप दिया गया है। अगर… Continue reading Bihar में ‘चाचा-भतीजा’ के बीच ‘सियासी खेला’, Chirag Paswan का साथ छोड़, बगावत पर उतरे चाचा सहित 5 सांसद
पटना | कोरोना को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अलग-अलग पत्र लिखकर अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के कोरोना मरीजों के लिए अलग-अलग मांग रखी है। चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में कहा है कि केंद्र सरकार की घोषणा के मुताबिक पूरे देश में 551 नए ऑक्सीजन प्लांट (Oxygen plant) लगाए जा रहे हैं। बिहार में 15 जिलों में भी नए ऑक्सीजन के प्लांट (Oxygen plant) लगाए जाएंगे। इसे भी पढ़ें – IPL 2021 : कोरोना काल में भी IPL कराने पर अड़े, BCCI ने खिलाड़ियों के प्रति चिंता जता कर कहा कि IPL खत्म होने के बाद खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को सुरक्षित घर वापसी कराएगा उन्होंने पत्र में कहा है कि जमुई में भी ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी की शिकायत आ रही है। पासवान ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया है कि जमुई के कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन (Oxygen) की कमी के कारण मृत्यु ना हो इस कारण वहां भी ऑक्सीजन का प्लांट (Oxygen plant) स्थापित किया जाएं। इधर, जमुई सांसद चिराग पासवान (Chirag Paswan) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को भी पत्र लिखकर तत्काल… Continue reading Bihar: चिराग पासवान ने PM मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा पत्र, कोरोना मरीजों के लिए रखी ये मांग
ऐसा लग रहा है कि लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा के चुनाव में बड़ा दांव खेला था।
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर इस बार का विधान सभा चुनाव लड़ चुकी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने फिर दावा किया कि केंद्र में उनकी पार्टी राजग का हिस्सा है और आगे भी बनी रहेगी।
बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ रही लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रिंस राज आज पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे
भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने कहा है कि बिहार विधानसभा चुनावों में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
दिवंगत केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के संस्थापक राम विलास पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में होगा।
बिहार में सरकार चला रही जनता दल यू के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों का इंतजार कर रहे हैं। उनको लग रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के भाषणों से ही भाजपा-जदयू संबंधों में स्पष्टता आएगी और लोजपा के प्रचार का जवाब मिलेगा।
अगर बिहार में भारतीय जनता पार्टी ने ज्यादा सीटों पर लड़ने या अपनी सहयोगी जनता दल यू की संभावना को नुकसान पहुंचाने का दांव चला है तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपना दांव चल दिया है।
बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) बाहर हो गई है। लोजपा जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तारीफ में कसीदे गढ़ रही है, वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर आलोचना कर रही है।
चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 28 अक्टूबर से 7 नवंबर तक तीन चरणों में वोट डाले जाएंगे।