संगठन
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी उप चुनाव के बाद संगठन की नई टीम बनाने की कवायद में जुट गई है। प्रदेश कार्यसमिति में नए चेहरों को जगह दिए जाने की तैयारी है और 55 वर्ष से कम आयु के लोगों को ज्यादा महत्व दिया जा सकता है।
कांग्रेस ने संसद के चल रहे मानसून सत्र के बीच संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए कल महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार में कोई खास अदला-बदली नहीं होने वाली है। पहले कहा जा रहा था कि पार्टी संगठन के कुछ लोगों को सरकार में भेजा जाएगा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसके लिए संगठन को धार देने में जुटी हुई हैं।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन में शामिल ज्यादातर लोग किसी न किसी सदन के सदस्य हैं। जो संसद के किसी सदन में नहीं हैं वे अपने अपने राज्य की विधानसभाओं के सदस्य हैं। जो नेता किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं वे इस बार राज्यसभा की होड़ में हैं।
अमित शाह के संगठन से कुछ लोग सरकार में गए। पर यह बहुत पहले हुआ। पिछले पांच साल में जब भी केंद्र सरकार में फेरबदल हुई है तब हर बार इस बात की चर्चा होती है कि संगठन का कौन नेता सरकार में जा सकता है या सरकार से किसकी छुट्टी होगी, जिसे संगठन में रखा जाएगा।
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने संगठन में एक बार बदलाव किया है। समझा जाता है कि वोट बैंक की गणित सेट करने के लिए बसपा मुखिया मायावती ने अब एक बार फिर ब्राम्हण कार्ड चला है।
किसानों के देश भर में 250 संगठनों की प्रतिनिधि अखिल भारतीय किसान संघर्ष समिति ने आज घोषणा की कि किसान आठ जनवरी को ग्रामीण भारत बंद करेंगे।