6.2 Magnitude

  • न्यूजीलैंड में 6.2 तीव्रता का भूकंप

    New Zealand Earthquake :- न्यूजीलैंड स्थानीय समय के अनुसार बुधवार सुबह 9:14 बजे न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप गेराल्डिन से 45 किमी उत्तर में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। न्यूजीलैंड के भूवैज्ञानिक संकट निगरानी संस्थान जियोनेट के अनुसार, क्राइस्टचर्च और अन्य दक्षिण द्वीप क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र पृथ्‍वी की सतह से 10 किमी की गहराई पर था। अब तक जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। (आईएएनएस)

  • फिलीपींस में 6.2 तीव्रता का आया भूकंप

    Philippines News :- उत्तरी फिलीपींस के बटांगस प्रांत में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.2 आंकी गई। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी एंड सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप सुबह 10.19 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया। यह मनीला के दक्षिण-पश्चिम में कैलाटागन शहर से लगभग 4 किमी दक्षिण-पश्चिम में 103 किमी की गहराई में आया। हालांकि, नुकसान या हताहतों की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। भूकंप मनीला में भी महसूस किया गया। रिंग ऑफ फायर के साथ अपने स्थान के कारण फिलीपींस में अक्सर भूकंपीय गतिविधि होती रहती है। (आईएएनएस)