संजय सिंह पर कार्रवाई से भड़का विपक्ष
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी का विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है। नई शराब नीति मामले में ईडी की कार्रवाई को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है- इस केस में एक हजार रेड पड़ चुकी हैं। संजय सिंह के घर पर कुछ नहीं मिलेगा। 2024 के चुनाव आ रहे हैं और वे जानते हैं कि वे हारेंगे। ये उनकी हताशा भरी कोशिशें हैं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, ईडी, सीबीआई जैसी सभी एजेंसियां सक्रिय हो जाएंगी। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने संजय सिंह पर कार्रवाई के लिए केंद्र सरकार...