केजरीवाल की गिरफ्तारी सही
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी और ईडी की रिमांड दोनों को सही बताया है। इतना ही नहीं हाई कोर्ट ने विस्तार से दिए गए फैसले में यह भी कहा है कि ईडी के पास सबूत और गवाहों के बयान हैं। अदालत ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए अलग से कोई कानून नहीं है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी और ईडी की रिमांड को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल इस...