झारखंड में प्रधान सचिव के वीडियो से धमाल, बाबूलाल मरांडी ने सीएम की तीखी आलोचना की
रांची। झारखंड भाजपा विधायक दल के नेता एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने आज हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार की कड़ी आलोचना की और विडियो क्लिप (video clip) जारी करते हुए मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण एक्का (Arun Ekka) को कटघरे में खड़ा किया। श्री मरांडी ने कहा कि ये झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जो गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के भी प्रधान सचिव राजीव अरूण एक्का के काले कारनामें एवं महालूट का एक छोटा सा वीडियो क्लीप हमारे संज्ञान में लाया गया है। यह वीडियो देखकर आसानी से समझा जा सकता है कि झारखंड...