भारत ने एशियाई पैरा खेलों के दूसरे दिन चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते
Asian Para Games :- प्राची यादव मंगलवार को यहां एशियाई पैरा खेलों में पैरा कैनोइंग (पाल नौकायन) में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उन्होंने लगातार दूसरे दिन देश के लिए पदक हासिल किया। भारत ने मंगलवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार स्वर्ण सहित 18 पदक जीते। इससे देश के पदकों की कुल संख्या 35 हो गयी। भारत ने सोमवार को खेलों के पहले दिन छह स्वर्ण सहित 17 पदक जीते थे। भारत 10 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य के साथ चीन (155), ईरान (44) और उज्बेकिस्तान (38) के बाद तालिका में चौथे स्थान पर है। कैनोइंग...