Baba Baidyanath temple

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा की

    रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के देवघर जिले में बुधवार को बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। राष्ट्रपति ने 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक, देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विशेष पूजा की। पुजारियों के एक दल ने मंदिर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूजा में राष्ट्रपति की मदद की। देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) के मंदिर आने के मद्देनजर बुधवार को सुबह छह बजे से साढ़े दस बजे तक बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath Temple) में श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित था। इसे भी पढ़ेः राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय...

  • अमित शाह ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की

    रांची। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को झारखंड के देवघर पहुंचे और बाबा बैद्यनाथ मंदिर (Baba Baidyanath temple) में दर्शन किए। इसके बाद, वह भाजपा की ‘विजय संकल्प रैली’ (Vijay Sankalp Rally) को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शाह ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। बाबा बैद्यनाथ मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। केंद्रीय गृह मंत्री ने मंदिर परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच पुजारियों के साथ पूजा-अर्चना की। ‘बैद्यनाथ मंदिर पांडा धर्मरक्षिणी सभा’ के महासचिव कार्तिक नाथ ठाकुर ने बताया कि शाह ने विशेष ‘पंचोपचार’ पूजा की।...