भाजपा का दक्षिण का प्लान बेपटरी
भारतीय जनता पार्टी का दक्षिण भारत के पांच राज्यों का प्लान बेपटरी हो गया है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भाजपा ने बैकफुट पर है और उसे समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करना चाहिए। तभी कई स्तर पर डैमेज कंट्रोल शुरू हुआ है हालांकि उसका कोई फायदा भी होता नहीं दिख रहा है। भाजपा ने पिछले दिनों कर्नाटक में जेडीएस के साथ तालमेल किया तो ऐसा माना गया कि यह मास्टरस्ट्रोक है, जिसका कांग्रेस के पास जवाब नहीं होगा। लेकिन यह तालमेल उलटा पड़ गया है। भाजपा और जेडीएस दोनों के अंदर बड़ा विवाद...