campaign

  • ‘इन्वेस्ट इन उत्तराखंड’ अभियान के तहत मुंबई पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

    Pushkar Singh Dhami :- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश में इन्वेस्ट को बढ़ावा देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री धामी रविवार को मुंबई पहुंचे। छत्रपति शिवाजी महाराज मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उत्तराखंड के प्रवासी लोगों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एयरपोर्ट से उत्तराखंड भवन, वाशी, नवी मुंबई के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदास भावे ऑडिटोरियम में उत्तराखंड के प्रवासी लोगों के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री धामी सोमवार को मुंबई में रोड शो भी करने वाले हैं। मुख्यमंत्री धामी ने मुंबई पहुंचने पर कहा 'इन्वेस्ट इन...

  • सोनिया गांधी कर्नाटक में करेंगी चुनाव प्रचार, कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

    नई दिल्ली। स्वास्थ्य कारणों से कर्नाटक में चुनाव प्रचार (election campaign) से अब तक दूर रहीं कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (sonia gandhi) शनिवार को हुबली (Hubli) में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। चुनावी राज्य में यह उनकी पहली जनसभा होगी। इस खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दक्षिणी राज्य में आक्रामक रूप से प्रचार कर रहे हैं, जहां 10 मई को मतदान होगा। सोनिया गांधी पिछले साल 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं और राहुल...

  • मप्र में मोटे अनाज को खान-पान का हिस्सा बनाने की मुहिम

    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मोटे अनाज (Millet) के उपयोग को अधिक से अधिक बढ़ावा देने के लिये व्यापक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, इसके लिए सरकार ने संबंधित विभागों के लिये विभागीय गतिविधियां तय कर दी हैं। इसके लिए केलेंडर भी जारी किया जा चुका है। ज्ञात हो कि संयुक्त राष्ट्र द्वारा घोषित वर्ष 2023 को प्रदेश में भी अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष (International Millet Year) के रूप में मनाने के लिये केलेण्डर जारी कर दिया गया है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 में प्रदेश की मोटे अनाज (Millet) फसलों का निरंतर और व्यापक प्रचार-प्रसार...