चंद्रयान-तीन की लॉन्चिंग आज
नई दिल्ली। शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से चंद्रयान-तीन की लॉन्चिंग होगी। इसके लिए साढ़े 25 घंटे का काउंटडाउन गुरुवार को दोपहर एक बज कर पांच मिनट पर शुरू हो गया। लॉन्चिंग शुक्रवार दोपहर 2:35 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगी। अगर भारत का यह अभियान कामयाब होता है तो वह चंद्रमा पर कदम रखने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान-तीन को अंतरिक्ष में ले जाने के लिए अपग्रेडेड बाहुबली रॉकेट यानी लॉन्च व्हीकल मार्क-3 यानी एमवी-3 तैयार है। एमवी-3 का लॉन्चिंग सक्सेस रेट सौ फीसदी है। मिशन की सफलता के लिए भारतीय अंतरिक्ष...