कर्नाटक में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए राज्य भर में विशेष प्रार्थनाएं
Chandrayaan-3 mission :- चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर कर्नाटक के लोगों ने बुधवार को मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की। आम लोगों सहित नेताओं ने भी विशेष प्रार्थना की। राज्य के रायचूर शहर के एनआईजी कॉलोनी में काशी विश्वनाथ मंदिर में 20 से अधिक बच्चों ने शिवलिंग का 'पंचामृत अभिषेक' किया। बच्चों ने भगवान के समक्ष स्तोत्र का पाठ किया और भारत के लिए चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। बच्चों ने बताया कि हमने मिशन की सफलता के लिए भगवान को दूध अर्पित किया है। हमने श्लोक पढ़े और भजन गाए। अगर चंद्रयान-3 सफल होता...