Cheetah

  • कूनो पार्क में आठवें चीते की मौत

    भोपाल। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। पिछले चार महीने में कूनो नेशनल पार्क में आठ चीतों की मौत हो चुकी है। इस हफ्ते दो चीतों की मौत हुई है। शुक्रवार को एक नर चीते की मौत हुई, जिसका नाम सूरज था। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उसकी मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले मंगलवार को नर चीते तेजस की मौत हुई थी। उसकी गर्दन पर चोट के निशान मिले थे। दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से लाए गये चीतों में से अब तक पांच चीतों...

  • भारत में बसने के लिए दक्षिण अफ्रीका से उड़े 12 चीते, कल सुबह धरती पर रखेंगे कदम

    नई दिल्ली | Cheetahs In India: काफी समय से दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आने का इंतजार कर रहे वनप्रेमियों के लिए बेहद अच्छी खबर है। दक्षिण अफ्रीका से 12 चीत भारत के लिए अपनी यात्रा शुरू कर चुके हैं। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना का सी-17 ग्लोबमास्टर विमान कल 12 चीतों को लेकर भारत पहुंच जाएगा। भारत आने वाले इन 12 चीतों में सात नर और पांच मादा हैं। जिन्हें मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (केएनपी) में उनके बाड़ों में रखा जाएगा। शनिवार यानि...

  • वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 18 फरवरी को भारत पहुंचेंगे 12 चीते

    नई दिल्ली | Cheetahs in India: देश के वन्यजीव प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों का दूसरा जत्था 18 फरवरी को भारत में पहुंच रहा है। इन सभी को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में लाया जाएगा। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि, इससे पहले पिछले साल नामीबिया से भी 8 चीते भारत लाए गए थे। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह दक्षिण अफ्रीकी चीते ग्वालियर वायु सेना के अड्डे पर पहुंचेंगे। जिनमें 7 नर और 5 मादा चीते होंगे। शुक्रवार शाम को ये सभी चीते भारतीय वायुसेना के...