Chief Minister Bhupesh Baghel
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है।
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने आज वह काम करके दिखा दिया है, जिसका अनुकरण भारत के ही नहीं, सभी पड़ौसी देशों के प्रधानमंत्रियों और मुख्यमंत्रियों को करना चाहिए।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने जिस छत्तीसगढ़ से देशभर में न्याय योजना शुरु करने की घोषणा की थी वहां उस पर अमल की शुरुआत भी हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां एसटीएफ और डीआरजी के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आधिकारिक जानकारी के अनुसार बघेल ने सुकमा के पुलिस लाइन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को मकर संक्रांति, पोंगल और लोहड़ी पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिन लगभग सात हजार शिक्षाकर्मियों का आठ वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनका नियमितीकरण आदेश जल्द निकाल दिया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में जारी शीतलहर से बचाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर सहित सभी नगरीय निकायों एवं ग्रामीण इलाकों में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में अब हर साल राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन करने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कहा कि प्रदेश में किसानों को धान का बोनस देने से मंदी का असर कम हुआ जिससे दीपावली पर्व पर जमकर खरीदी हुई है। बघेल ने यहां कांग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हमने गांव, गरीब, किसान और आदिवासियों की चिंता की है। किसानों को धान का बोनस दिया, यही वजह है कि इस वर्ष मंदी के बाद भी दीपावली पर्व पर प्रदेश में जमकर खरीदी हुई है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा भगवान राम को लेकर कांग्रेस के खिलाफ दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय में राम याद आते है। बघेल ने आज यहां कुछ मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा और आरएसएस का राष्ट्रवाद उत्तेजक है, जबकि महात्मा गांधी जी का राष्ट्रवाद गंभीरता था, जिसे कांग्रेस ने अपनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा को सिर्फ चुनाव के समय ही राम की याद आती है और राम के नाम को सिर्फ वोट पाने के लिए इस्तेमाल करते है। ज्ञातव्य हैं कि डा.सिंह ने कल दिए बयान में कांग्रेस पर राम को भी पार्टी के रूप में बांटने का आरोप लगाया था।