Chief Minister Hemant Soren
रांची। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Transition) की चेन को तोड़ने के लिए 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक के लिए ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह (Health Safety Week) के नाम पर लॉकडाउन (Lockdown) लगाने का निर्णय आज एक उच्चस्तरीय बैठक में लिया। इसके तहत केन्द्र सरकार, (Central Government) राज्य सरकार एवं निजी क्षेत्र के चिह्नित कार्यालयों को छोड़कर सभी कार्यालय बंद रहेंगे एवं आवश्यक कार्य छोड़कर कोई भी घर से बाहर नहीं निकलेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने सरकार द्वारा सप्ताह भर इस लॉकडाउन के संबन्ध में लिये गये निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक पूरे झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा। इसे भी पढ़ें – Corona Update : बाहरी राज्यों से Rajasthan आने वाले लोग सावधान, Web Portal पर सूचनाएं डालनी होंगी अनिवार्य, ये रहा Link हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने बताया कि इस स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत पूरे राज्य में केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और निजी क्षेत्र के निश्चित कार्यालयों के अलावा सभी कार्यालय बंद रहेंगे और कोई भी बिना आवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकलेगा। सोरेन ने बताया कि आवश्यक सामग्री की दुकानों… Continue reading Jharkhand में भी 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक एक सप्ताह का Lockdown, सरकार ने लिया फैसला
झारखंड में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रदेशवासियों से एकबार फिर बिना मास्क घर से बाहर नहीं निकलने की अपील करते हुए कहा
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गयी है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि मुख्यमंत्री को दो बार ई-मेल भेज कर जान से मारने की धमकी दी गयी है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खेल विभाग को अगले साल होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल 2020 के लिये भारत की 35 सदस्यीय संभावित टीम में चुनी गयी राज्य की 12 खिलाड़ियों के लिये अभ्यास की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये हैं।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कहा कि वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस से जंग में रांची देश के समक्ष एक रोल मॉडल बन कर उभरा है।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्तों को जन वितरण प्रणाली की दुकानों द्वारा खाद्यान्न वितरण में हो रही अनियमितता पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दिल्ली आ रहे हैं। सोरेन का यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलने का कार्यक्रम है।