हरियाणा में भाजपा गठबंधन का संकट
भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन संकट में है। पिछले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बनी जननायक जनता पार्टी और भाजपा सरकार बनाने के लिए साथ आए थे। अभी तक सरकार और गठबंधन दोनों में कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे दूरी बढ़ रही है। दोनों पार्टियों में दूरी बढ़ने का कारण राजनीतिक है। किसान आंदोलन के बाद पहलवानों के आंदोलन ने जाट मतदाताओं को नाराज किया है। ध्यान रहे ओमप्रकाश चौटाला के पोते दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी को जो दस सीटें मिली हैं वह विशुद्ध रूप से जाट वोट की...