दिल्ली की तरह निखरेगा ‘पंजाब’, दोनों के बीच साइन हुआ ‘नॉलेज शेयरिंग एग्रिमेंट’
नई दिल्ली | Knowledge Sharing Agreement: पंजाब में दिल्ली की तरह आम आदमी की सत्ता आने के बाद अब वहां भी दिल्ली की तरह ही विकास कार्यों को महत्वता दी जा रही है। आप नेताओं का कहना है कि, आने वाले समय में पंजाब भी दिल्ली की तरह खिलखिलाएगा। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को एक ज्वॉइंट प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए बताया कि, राजधानी दिल्ली में हुए विकास कार्यों की तर्ज पर अब पंजाब में भी विकास किया जाएगा। जिसके लिए दिल्ली और पंजाब के बीच नॉलेज शेयरिंग एग्रिमेंट...