Delhi media
राजस्थान कांग्रेस के एक विधायक गिर्राज मलिंगा ने सचिन पायलट पर बड़ा आरोप लगाया है।
राजस्थान में कांग्रेस नेता सचिन पायलट और उनके साथ कुछ विधायकों की बगावत से पैदा हुई अस्थिरता को खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा का सत्र बुला सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और बुधवार को सत्र बुलाया जा सकता है।
राजस्थान में चल रही सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से पर्यवेक्षक बना कर भेजे गए वरिष्ठ नेता अजय माकन ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोग वोट डालने नहीं जाएंगे।
राजस्थान के राजनीतिक दंगल ने अब एक बड़ा मजेदार मोड़ ले लिया है। कांग्रेस मांग कर रही है कि भाजपा के उस केंद्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया जाए, जो रिश्वत के जोर पर कांग्रेसी विधायको को पथभ्रष्ट करने में लगा हुआ था।
सवाल कांग्रेस का नहीं है, सवाल भारतीय जनता पार्टी का नहीं है, सवाल सचिन पायलट का नहीं है और सवाल अशोक गहलोत का भी नहीं है।
सचिन पायलट दिल्ली की मीडिया में खास कर अंग्रेजी मीडिया में बहुत लोकप्रिय रहे हैं। अंग्रेजी मीडिया के कई पत्रकार तो ऐसे हैं, जो उनके लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।