Delhi service bill

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने दिल्ली सेवा विधेयक समेत चार विधेयकों को मंजूरी दी

    Delhi Service Bill :- दिल्ली सेवा विधेयक और तीन अन्य विधेयकों को शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी स्‍वीकृति प्रदान कर दी। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब चारों विधेयक कानून बन गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक, 2023 शुक्रवार को समाप्त हुए संसद के मानसून सत्र के दौरान चर्चा के लिए सबसे विवादास्पद विधेयकों में से एक था और वरिष्ठ अधिकारियों के स्थानांतरण तथा पोस्टिंग पर अध्यादेश की जगह लेगा। दिल्ली सरकार का यह विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पारित हुआ था।  लोकसभा ने इसे 3 अगस्त को ही पारित कर दिया था। इस बीच,...

  • एनडीए 131, ‘इंडिया’ 102

    नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ और एनडीए के बीच शक्ति परीक्षण में एनडीए ने जीत हासिल की है। विपक्षी पार्टियों की एकजुटता के बावजूद सरकार ने दिल्ली सेवा बिल को 102 के मुकाबले 131 वोट से पास करा लिया। इससे पहले बिल पर हुई चर्चा का जवाब देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर जम कर हमला किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले दिल्ली के किसी मुख्यमंत्री का अधिकार को लेकर केंद्र के साथ झगड़ा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्ता का दुरुपयोग रोकने के लिए यह बिल...