आप का फोकस अपनी सीटों पर
राजधानी दिल्ली में क्या आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता मिल कर चुनाव लड़ेंगे? अभी तक ऐसा नहीं दिख रहा है। अभी आम आदमी पार्टी का फोकस अपने कोटे की चार सीटों पर है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली पर लड़ रही है। उसका फोकस इन्हीं चार सीटों पर है। इनके अलावा कांग्रेस कोटे में उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक और उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट है, जिस पर कांग्रेस ने चार दिन पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद लग रहा था कि दोनों...