कांग्रेस दावेदार नहीं पेश करेगी
कर्नाटक में प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया कुछ भी कहें और उनके समर्थक कितना भी जोर लगाएं लेकिन कांग्रेस पार्टी किसी को सीएम का दावेदार घोषित करने नहीं जा रही है। कांग्रेस को पता है कि राज्य में सामाजिक समीकरण का संतुलन बहुत बारीक है और जरा सी गड़बड़ी से मामला बिगड़ जाएगा। पार्टी को दोनों का महत्व पता है। तभी कोई रास्ता निकालने की कोशिश हो रही है। इस कोशिश के तहत ही बाकी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा अटकी है। ध्यान रहे राज्य की 224 सीटों में से 124 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा...