कोरोना से बदली आर्थिक व्यवस्था
महामारी खत्म हो गई है लेकिन कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है। करीब चार महीने बाद फिर एक दिन में सात सौ केस आए और एक्टिव केसेज की संख्या साढ़े चार हजार से ज्यादा बताई गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने छह राज्यों को चिट्ठी लिख कर हिदायत दी है कि उनके यहां कोरोना बढ़ रहा है और ऐहतियात बरतनी चाहिए। भारत में कोरोना महामारी को आए तीन साल हो गए है। मार्च 2020 के आखिरी हफ्ते में पहले संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा हुई थी। चार घंटे की नोटिस पर देश बंद किया गया था। उसके बाद के तीन सालों में...