शिंदे जितना तो पीएम से कोई नहीं मिलता
कैबिनेट की बैठकों के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के मंत्री भी उनसे उतना नहीं मिलते हैं, जितना महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मिलते हैं। सार्वजनिक कार्यक्रमों के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी शिंदे अक्सर प्रधानमंत्री से मिलते रहते हैं। पिछले तीन महीने में कम से कम दो बार दिल्ली में वे प्रधानमंत्री मोदी से मिले हैं। दोनों मुलाकातें एक एक घंटे की रहीं। अभी छह अक्टूबर को वे मोदी से मिले। इससे पहले सात अगस्त को भी उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री से हुई थी। छह अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के एक दिन बात सात अक्टूबर को...