election of Delhi Mayor

  • 6 फरवरी को होगा दिल्ली में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव

    नई दिल्ली | Delhi Mayor Elections 2023: देश राजधानी दिल्ली में घमासान के बीच मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख की घोषणा हो गई है। दिल्ली में 6 फरवरी को मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली नगर निगम के सदन का सत्र बुलाने को मंजूरी दे दी है। बता दें कि इससे पहले दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने भी 6 फरवरी को नगर निगम का सदन बुलाने का सुझाव दिया था। गौरतलब है कि पिछले मंगलवार को ही दिल्ली में...

  • दिल्ली मेयर के चुनाव से पहले विवाद

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नगर निगम के मेयर का चुनाव शुक्रवार को होगा। उससे पहले आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच विवाद शुरू हो गया है। राज्य सरकार और दिल्ली के उप राज्यपाल के बीच भी विवाद छिड़ गया है। उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को होने वाले दिल्ली नगर निगम के मेयर के चुनाव के लिए भाजपा की पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है, जबकि दिल्ली सरकार ने पीठासीन अधिकारी के लिए आम आदमी पार्टी के पार्षद मुकेश गोयल के नाम का प्रस्ताव उप राज्यपाल को भेजा था। भाजपा पार्षद...