बिहार: शराब माफिया ने पुलिस और उत्पाद अधिकारियों को बंदी बनाया, 14 गिरफ्तार
पटना। बिहार के बगहा में शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी करने गए पुलिस और उत्पाद विभाग के कर्मचारियों को बंदी बनाने के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला कान्सटेबल के साथ भी बदसलूकी की। बुधवार रात जिला पुलिस और उत्पाद विभाग की एक टीम ने धड़ौली ढांगर टोली गांव से एक महिला गायत्री देवी को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। टीम ने गायत्री देवी को थाने ले जाने के लिए पुलिस वैन में बैठाया। इसी दौरान गांव वालों ने उन पर हमला कर आरोपी को...