Fauja Singh Sarari

  • पंजाब की भगवंत मान कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, फौजा सिंह का गया पद, बलबीर सिंह मंत्री

    चंडीगढ़ | Balbir Singh Cabinet Minister: पंजाब में सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी की सरकार के कैबिनेट में शनिवार को बड़ा फेरबदल हो गया है। आज शाम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann Cabinet) की मौजूदगी में चंडीगढ़ स्थित राजभवन में बेहद सादे से समारोह में बलबीर सिंह को भगवंत मान मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ दिलाई गई। 66 साल के विधायक डॉ. बलबीर सिंह पंजाब की पटियाला (ग्रामीण) विधानसभा सीट से विधायक हैं। बलबीर सिंह को फौजा सिंह सरारी के इस्तीफा देने के बाद आज कैबिनेट मंत्री बनाया गया। गौरतलब है कि, डॉ. बलबीर सिंह ने...

  • सरारी के जाने के बाद पंजाब में नए मंत्री ने ली शपथ, विभागों में फेरबदल

    चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के बागवानी मंत्री फौजा सिंह सरारी (Fauja Singh Sarari) के शनिवार को इस्तीफे के बाद बलबीर सिंह (Balbir Singh) ने मंत्री पद की शपथ ली और उन्हें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग आवंटित किया गया। पटियाला ग्रामीण से विधायक बलबीर सिंह (Balbir Singh) पेशे से आंखों के सर्जन हैं। नई नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने भी विभागों का पुनर्आवंटन किया है। स्वास्थ्य विभाग का प्रभार संभाल रहे चेतन सिंह (Chetan Singh) जौरामाजरा को उन सभी विभागों का प्रभार दिया गया है जो सरारी के पास थे, जबकि उच्च शिक्षा विभाग गुरमीत सिंह (Gurmeet...

  • पंजाब में मंत्री फौजा सिंह सरारी का इस्तीफा

    चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) के मंत्री (minister) फौजा सिंह सरारी (फौजा सिंह सरारी) ने निजी कारणों का हवाला देते हुए शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ज्ञातव्य है कि उनके खिलाफ कथित जबरन वसूली की ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद विपक्ष ने गत विधानसभा सत्र में उनके इस्तीफे की मांग की थी। श्री सरारी ने इस्तीफ की वजह निजी बताते हुये कहा कि वह पार्टी के वफादार सिपाही हैं और रहेंगे। (वार्ता)