दिल्ली आगरा नेशल हाईवे सड़क हादसे में चार की मौत
Agra Road Accident :- उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित थाना जैंत क्षेत्र के दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे में एक सड़क हादसा हो गया। इसमें चार लोगों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मथुरा के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि मथुरा के जैंत गांव के नजदीक चौधरी ढाबा के सामने एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें अलीगढ़ के पांच लोग कार में सवार थे। वह शनिदेव के दर्शन करने जा रहे थे। उनकी कार एक अज्ञात वाहन से जा टकराने से तीन लोगों की मौत...